Hindi News / नशाखुरानी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

कोडरमा रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशाखुरानी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Edited By:  |
koderma rail police ki badi karwai koderma rail police ki badi karwai

कोडरमा: कोडरमा रेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. Government Railway Police (GRP) ने साधु के भेष में यात्रियों को नशा देकर लूटने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. GRP की सतर्कता और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है. गिरफ्तारी के बाद सभी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए धनबाद भेज दिया गया है.

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह ट्रेन में सफर के दौरान साधु या बाबा का रूप धारण कर यात्रियों से घुल मिलकर ठगने का काम किया करते थे.नशाखुरानी गिरोह यात्रियों को खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर पहले बेहोश कर देता था फिर उनके कीमती सामान, नगदी और मोबाइल लेकर फरार हो जाता था.

पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु न लें और सतर्क रहें. रेलवे पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने को कहा है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.