रांची : डोरंडा कॉलेज में मुंडारी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अमिया सुरीन का निधन,गंभीर रूप से थी बीमार
रांची: रांची विश्वविद्यालय के डोरंडा कॉलेज में मुंडारी विभाग की नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अमिया सुरीन (48) का निधन हो गया है. वह लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार से जूझ रही थी. इसके बावजूद मानदेय और नौकरी पर असर पड़ने के डर से हर दिन कॉलेज आ रही थीं. जबकि, मौते से दो दिन पहले ही उन्हें बिल पास कराने के लिए कॉलेज में खुद उपस्थित होने को कहा गया था. खराब तबीयत के बावजूद वह कॉलेज पहुंचीं थी. इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती गयी. आखिरकार उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को उपस्थिति के आधार पर मानदेय मिलता है. इसी वजह से बीमारी के बावजूद डॉ. अमिया लगातार कक्षाएं लेने कॉलेज आती रहीं.
डॉ.अमियामानसिक तनाव और बीमारी से जूझ रही थी
नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर संघ के अध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन शाही ने कहा कि डॉ अमिया मानसिक तनाव और बीमारी से जूझ रही थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि नीड बेस्ड शिक्षकों में क्लास कटने और मानदेय रुकने का डर हमेशा बना रहता है. यही दबाव डॉ. अमिया पर भी था. डॉ. अमिया के निधन के बाद शिक्षक संघ ने उनके परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को स्थायी सरकारी नौकरी देने की मांग की है.
संघ ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नीड बेस्ड शिक्षकों के आर्थिक और मानसिक शोषण पर रोक लगाने और उन्हें मेडिकल लीव का अधिकार देने की भी मांग की है.





