Hindi News / बोले— नालंदा की ज्ञान परंपरा आज भी पूरी दुनिया के लिए है प्रेरणास्रोत

राज्यपाल ने नव नालंदा महाविहार का किया दौरा : बोले— नालंदा की ज्ञान परंपरा आज भी पूरी दुनिया के लिए है प्रेरणास्रोत

Edited By:  |
rajyapal ne nav nalanda mahavihar ka kiya daura rajyapal ne nav nalanda mahavihar ka kiya daura

नालंदा : बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) बुधवार को नालंदा खुला विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे. उन्होंने नालंदा खुला विश्वविद्यालय में नवनिर्मित दो अत्याधुनिक स्टूडियो के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया.

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार उद्घाटन किए जाने वाले स्टूडियो में ऑनलाइन क्लास स्टडियो और मास कम्यूनिकेशन स्टूडियो शामिल हैं. इन अत्याधुनिक स्टूडियो के शुरु होने से विश्वविद्यालय की डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी.

इस मौके पर राज्यपाल नेश्वेन् त्सांङ् स्मृति भवन का भ्रमण किया.आचार्य श्वेन् त्सांङ् की अमर विरासत को राज्यपाल ने नमन किया. उन्होंने नालंदा की समृद्ध बौद्ध धरोहर को विश्व की अमूल्य धरोहर बताया.प्राचीन ज्ञान परंपरा और शिक्षा संस्कृति को याद किया. नालंदा की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया.उन्होंनेविश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी ली.

राज्यपाल ने कहा— नालंदा की ज्ञान परंपरा आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है.

संजय कुमार की रिपोर्ट--