रांची : 25 अप्रैल को एनआई एक्ट से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन
रांची: झालसा अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर 25 अप्रैल को एनआई एक्ट से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष ने बताया गया कि आगामी लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण किया जएगा.
झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना ने कहा कि न्यायालय में कोई भी मामला लंबित है तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन वादकारी अपने वादों का निपटारा कर सकते हैं. राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चेक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों के साथ-साथ भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद और विवाह से संबंधित मामलों को चिह्नित कर पक्षकारों को अधिक से अधिक नोटिस भेजें.
न्यायालयों के माध्यम से वादकारियों को नोटिस भी भेजा जा रहा है. सरकारी विभागों को यह निर्देश दिया गया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक विवादों का निपटारा कराया जाए. साथ ही ऋण वसूली प्राधिकरण और सर्टिफिकेट ऑफिसर को यह निर्देश दिया गया है कि राष्ट्र के लिए मध्यस्थता-2 में ज्यादा से ज्यादा वादों को मध्यस्थता के लिए भेजे,ताकि आने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जा सके.





