Hindi News / पलाश सभागार में वन प्रचार और प्रसार प्रमंडल ने मनाया योग दिवस

रांची : पलाश सभागार में वन प्रचार और प्रसार प्रमंडल ने मनाया योग दिवस

Edited By:  |
ranchi ranchi

रांची:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वन मुख्यालय झारखंड के पलाश सभागार में वन प्रचार और प्रसार प्रमंडल ने योग दिवस का आयोजन किया. इस अवसर पर झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने राज्यवासियों को योग दिवस की बधाई दी.

संजीव कुमार नेआम नागरिकों को संदेश देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है. आज के व्यस्त एवं तनावपूर्ण जीवन में योग ना केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है.

उन्होंने कहा कि वन एवं पर्यावरण संरक्षण तथा योग, दोनों का उद्देश्य मानव जीवन को स्वस्थ एवं संतुलित बनाना है. जिस प्रकार वृक्ष और वन हमें स्वच्छ वायु, शुद्ध पर्यावरण एवं जीवनदायिनी ऊर्जा प्रदान करते हैं, उसी प्रकार योग स्वस्थ एवं सुखी जीवन की आधारशिला है. इसलिए पर्यावरण संरक्षण और योग को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता है. उन्होंनेराज्य के सभी वन पदाधिकारियों, कर्मियों एवं नागरिकों से नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एटी मिश्रा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी, राजीव रंजन, मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी झारखंड एसआर नटेश, वन प्रमंडल पदाधिकारी वन्य प्राणी अवनीश कुमार चौधरी, उप निदेशक पकंज कंबोज समेत झारखंड वन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में योग दिवस के उत्सव में भाग लिया.