रांची : कर्बला चौक स्थित मतदान केंद्र के बाहर बेवजह भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा,स्थिति नियंत्रण

Edited By:  |
ranchi ranchi

रांची: शहर के कर्बला चौक स्थित मतदान केंद्र के बाहरनगर निकाय चुनाव के दौरान अनावश्यक रूप से जुटी भीड़ को पुलिस ने खदेड़ कर भगाया. इस संबंध में लोअर बाजार थाना प्रभारी ने खुद मोर्चा संभाला. थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने मोर्चासंभालते हुए मतदान केंद्र के बाहर बेवजहखड़े लोगों को हटाया.बताया जा रहा है कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कुछ लोग बिना वजह केंद्र के बाहर जुटे हुए थे. जिससे भीड़ की स्थिति बन रही थी.

थाना प्रभारी ने सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि मतदान करने के बाद तुरंत परिसर छोड़कर जाने को कहा और बेवजह केंद्र के आस-पास भीड़ नहीं लगाने की चेतावनी दी थी. पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है.फिलहाल, कर्बला चौक क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण बताई जा रही है.