BIHAR NEWS : होली और ईद पर घर वापसी होगी आसान, 23 मार्च तक चलेगी विशेष बस सेवा

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : होली और ईद जैसे प्रमुख त्योहार के मौके पर घर लौटने वाले प्रवासी बिहारियों के लिए अंतर्राज्यीय बसें शुरू हो गई है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने बिहार से दिल्ली,हरियाणा,झारखंड,पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के प्रमुख रूटों पर कुल118एसी बसों का परिचालन शुरू कर दिया है. यह सेवा23फरवरी से23मार्च तक एक महीने के लिए उपलब्ध रहेगी,जिससे लाखों यात्रियों को किफायती और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा. सोमवार से बिहार,झारखंड और पश्चिम बंगाल के सभी रूटों पर बसें शुरू हो गई हैं,जबकि दिल्ली और हरियाणा के लिए दोनों दिशाओं से सेवा चालू है.

इन बसों में एसी सीटर और एसी स्लीपर दोनों श्रेणियां शामिल हैं और सरकार टिकट पर भारी सब्सिडी दे रही है,जिससे किराया काफी कम हो गया है. निगम के अनुसार,बिहार-दिल्ली रूट पर सबसे अधिक67त्योहारी बसें व हरियाणा के लिए51बसों का परिचालन हो रहा है.

प्रमुख रूट,सब्सिडी और किराया

बिहार-दिल्ली रूट

• दरभंगा-दिल्ली: एसी सीटर-1,190रुपये (वास्तविक1,842रुपये,सब्सिडी652रुपये),एसी स्लीपर -1,796रुपये (वास्तविक2,754रुपये,सब्सिडी958रुपये).

• किशनगंज-दिल्ली: एसी सीटर-1,494,एसी स्लीपर-2,255

• गयाजी-दिल्ली: एसी सीटर -1,158रुपये (सब्सिडी635रुपये),एसी स्लीपर -1,747रुपये (सब्सिडी923रुपये).

• सीतामढ़ी-दिल्ली: एसी सीटर-1,183,एसी स्लीपर-1,785

• शिवहर-दिल्ली: एसी सीटर-1,170,एसी स्लीपर-1,766

• सुपौल-दिल्ली: एसी सीटर-1,345,एसी स्लीपर-2,030

• सिवान-दिल्ली: एसी सीटर-1,007,एसी स्लीपर-1,520

• मुजफ्फरपुर-दिल्ली: एसी सीटर -1,121रुपये,एसी स्लीपर -1,692रुपये.

• पटना-दिल्ली: एसी सीटर -1,254रुपये (सब्सिडी619रुपये);एसी स्लीपर -1,893रुपये (सब्सिडी919रुपये).

पटना से बस गांधी मैदान बस स्टैंड से सुबह11:30बजे,गयाजी से शाम7:30बजे,मुजफ्फरपुर से सुबह11:20बजे और दिल्ली से दोपहर1:00से2:20बजे के बीच रवाना होंगी.

बिहार-हरियाणा रूट:

• पूर्णिया-गुरुग्राम: एसी सीटर -1,400रुपये,एसी स्लीपर-2,112रुपये.

• पटना-अंबाला: एसी सीटर -1,334रुपये,एसी स्लीपर -2,013रुपये.

• पटना-गुरुग्राम: एसी सीटर -1,093रुपये,एसी स्लीपर -1,649रुपये.

• गयाजी-अंबाला: एसी सीटर -1,294रुपये,एसी स्लीपर -1,953रुपये.

• गयाजी-गुरुग्राम: एसी सीटर-1,207,एसी स्लीपर-1,822

• अररिया-गुरुग्राम: एसी सीटर-1,356,एसी स्लीपर-2,046

• मधुबनी-अंबाला: एसी सीटर-1,434

• मधुबनी-गुरुग्राम: एसी सीटर-1,223,एसी स्लीपर-1,845

• लऊखा-अंबाला: एसी सीटर-1,207,एसी स्लीपर-2,109

• मुजफ्फरपुर-रांची एसी सीटर बस का वास्तविक किराया707रुपये है,जिस पर सरकार269रुपये सब्सिडी दे रही है.

ऑन स्पॉट टिकट बुकिंग की भी सुविधा

टिकट बुकिंग की सुविधा निगम की आधिकारिक वेबसाइटhttps://bsrtc.bihar.gov.in/पर ऑनलाइन उपलब्ध है. इसके अलावा ऑफलाइन व ऑन-स्पॉट बुकिंग भी संभव है. बसों में यूपीआई,डेबिट/क्रेडिट कार्ड,नेट बैंकिंग और ई-टिकटिंग की सुविधा होगी.