Hindi News / पटना के डाकबंगला चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

रामनवमी शोभायात्रा में पहुंचे सीएम नीतीश : पटना के डाकबंगला चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

Edited By:  |
ramnavmi shobhayatra mai pahunche cm nitish ramnavmi shobhayatra mai pahunche cm nitish

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना के डाकबंगला चौराहा पर रामनवमी शोभायात्रा में पहुंचे. श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति डाक बंगला चौराहा पर मुख्यमंत्री का स्वागत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ में सम्राट चौधरी, निशांत कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई लोगों ने श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया.

वहीं इस मौके पर मनोज तिवारी और गिरिराज सिंह भी पहुंचे. मनोज तिवारी ने गाना गाकर वहां उपस्थित रामभक्तों को झुमा रहे हैं. सांसद अपने गीत हां हम बिहारी हैं जैसे गाने गाकर वहां मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया है. इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं. सभी रामभक्त महावीरी झंडा लेकर शोभा यात्रा का आनंद ले रहे हैं. वही लोग सांसद मनोज तिवारी के गाने को सुन रहे हैं.

इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि पहली बार हम श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति में शामिल हुए हैं.