Hindi News / नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने रामनवमी पर जल्ला वाले हनुमान मंदिर में...

BIHAR NEWS : नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने रामनवमी पर जल्ला वाले हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: रामनवमी के अवसर पर नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव जल्ला वाले हनुमान जी के दरबार पहुंचे. वहां उन्होंने पूजा अर्चना किया. पटना सिटी के जल्ला वाले हनुमान जी के दर्शन करने यहां बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचते हैं. महामहिम राज्यपाल नंदकिशोर यादव भी हर साल की तरह इस साल भी जल्ला वाले हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे और बिहार और देश की खुशहाली की कामना की.

उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम आदर्श के प्रतीक रहे हैं. उनके बताए हुए मार्गदर्शन पर चलने से सभी इंसान का भला हो सकता है और रामनवमी प्रभु श्री राम जी के जन्मोत्सव पर मनाया जाता है. यह बहुत ही बड़ा दिन है और हमलोग प्रभु श्री राम के चरणों में वंदना करते हैं और आज हम हर एक साल की भांति इस साल भी अपने जल्ला वाले हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे हैं.

पटना की मेयर सीता साहू के पुत्र शिशिर कुमार भी प्रभु हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया. वहीं सभी के खुशहाली की कामना की. आज रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा भी काफी संख्या में लोग पटना सिटी में निकालते हैं. झांकियां होती है. बैंड बाजे के साथ काफी संख्या में झांकियां भी निकाली जाती रही है. इस बार भी शोभायात्रा की तैयारी की गई है. राज्यपाल महामहिम नंदकिशोर यादव जी भी शोभायात्रा में जगह-जगह शामिल होंगे और सभी को सम्मानित करेंगे. वहीं संस्था की ओर से महामहिम राजपाल जी को सम्मानित भी किया गया.