मामूली विवाद रणक्षेत्र में तब्दिल : बाढ़ में जमीन विवाद में जमकर चले लाठी डंडे,दोनों पक्ष से कई घायल

Edited By:  |
mamuli vivad rushetra mein tabdil mamuli vivad rushetra mein tabdil

पटना:जिले केबाढ़ भदौर थाना क्षेत्र के जनदी गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. मामूली बात को लेकर पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, फिर देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दिल हो गई है. दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले. इस घटना में दोनों पक्ष से कई लोग घायल बताए जा रहे है. घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले हैं. इससंबंध में भदौर थाना अध्यक्ष शत्रुघ्न साह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद तत्काल टीम भेजी गई थी. उन्होंने कहा कि एक पक्ष की ओर से एक कट्टा पुलिस को सौंपा गया है.वहीं, दूसरे पक्ष के घायल लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्हें जान-बूझकर झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है. उनका कहना है कि मारपीट उनके साथ हुई है, लेकिन उन्हें ही फंसाने की भी साजिश रची जा रही है. पीड़ित पक्ष ने दावा किया है कि जो कट्टा पुलिस को दिया गया है, वह उन्हें फंसाने के इरादे से दिया गया है.