Hindi News / राजस्व सेवा के अधिकारियों और सरकार के बीच बढ़ा टकराव,हड़ताल जारी रखने का...

BIHAR NEWS : राजस्व सेवा के अधिकारियों और सरकार के बीच बढ़ा टकराव,हड़ताल जारी रखने का आह्वान

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना:बिहारके 537 अंचलों के अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी और राजस्व कर्मचारियों ने पटना में महाजुटान का आह्वान किया है.इस दौरान बिरसा एवं बिरसा युनाइटेड संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हड़ताल जारी रखने का आह्वान किया है.आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने साफ तौर पर कहा कि डीसीएलआर जैसे बिहार राजस्व सेवा के पदों पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पोस्टिंग समेत अन्य मांगों के समर्थन में आंदोलन जारी रहेगा.

संघर्ष मोर्चा की ओर से राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा को यह संदेश दिया गया है कि अनावश्यक प्रशासनिक दबाव, स्पष्टीकरण और जांच जैसी कार्रवाई कर राजस्व अधिकारियों के मनोबल को तोड़ने की कोशिश ना की जाए.