Hindi News / दोनों सीट पर जेएमएम के उम्मीदवार उतारने के फैसले पर कांग्रेस में नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : दोनों सीट पर जेएमएम के उम्मीदवार उतारने के फैसले पर कांग्रेस में नाराजगी

Edited By:  |
rajyasabha chunaw rajyasabha chunaw

रांची: झारखंड में दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तपिश काफी बढ़ गई है. बीती दिनों कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए प्रणव झा को उम्मीदवार के रूप में झारखंड से घोषित किया है तो वहीं शुक्रवार को जेएमएम के मंत्री और विधायक दोनों सीटों पर राज्यसभा उम्मीदवार उतारने की बात कर रहे हैं. अब फैसला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथ में है. कहीं न कहीं अंदरकाने से ये बातें आ रही है कि जेएमएम के इस फैसले से कांग्रेस को ऐतराज है. जेएमएम नेताओं ने आज खुलकर कहा है कि दोनों उम्मीदवारों के नाम का ऐलान बहुत जल्द कर दिया जाएगा. जिसके बाद से राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में घमासान तेज हो गई है.

एक सीट पर JMM और दूसरी सीट पर कांग्रेस का दावा

वहीं, इस विषय पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के.राजू का कहना है कि राज्य में जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और वाम दल के गठबंधन वाली इंडिया सरकार चल रही है. दो सीटों पर राज्यसभा के चुनाव होने हैं जिसमें से एक सीट पर JMM और दूसरी सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. इसे लेकर सीएम हेमंत सोरेन से बातचीत भी हो चुकी है. के.राजू ने कहा किआज शाम विधायक दल के नेता के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा और उसके बाद सीएम से मुलाकात भी की जाएगी.

कांग्रेस फिर करेगा हेमंत सोरेन से बातचीत

जबकि, कांग्रेस के डिप्टी सीएलपी राजेश कच्छप ने कशिश न्यूज से बातचीत में बताया कि हमारी बात मुख्यमंत्री से पहले भी हुई है और एक सीट पर कांग्रेस और दूसरी सीट पर जेएमएम का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा. अब यह बाते निकल आ रही है तो एक बार फिर हम लोगों की तरफ से गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन से बातचीत की जाएगी और यह तय है कि इस बार राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का उम्मीदवार होगा और हम दोनों सीट पर जीत हासिल करेंगे.