राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे क्यूरेस्टा अस्पताल : अस्पताल में भर्ती पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा का जाना हाल

Edited By:  |
rajyapal santosh gangwar pahunche kuresta aspataal rajyapal santosh gangwar pahunche kuresta aspataal

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को दीपाटोली, राँची स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल पहुँचकर वहाँ भर्ती पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

राज्यपाल महोदय ने वहाँ उपस्थित चिकित्सकों से विमल लकड़ा के उपचार की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि विमल लकड़ा ने हॉकी के क्षेत्र में देश एवं राज्य को गौरवान्वित किया है. सम्पूर्ण राज्यवासी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रही है.

रांची से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट-