राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे जमशेदपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीम सेन मुंडा के निधन पर उन्हें दी श्रद्धांजलि
Edited By:
|
Updated :14 Dec, 2024, 03:11 PM(IST)
जमशेदपुर: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीम सेन मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त करने जमशेदपुर पहुंचे. राज्यपाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई के निधन पर शोक व्यक्त करने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उनके घर घोड़ा बांध पहुंचे. इस दौरान जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे. राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की.
जमशेदपुर से विनोद केशरी की रिपोर्ट---