Hindi News / सरकार के प्रचार से लेकर स्वास्थ्य-परिवहन संभालने वाले अधिकारी हुए प्रमोट

बिहार के 16 अफसर बने IAS : सरकार के प्रचार से लेकर स्वास्थ्य-परिवहन संभालने वाले अधिकारी हुए प्रमोट

Edited By:  |
bihar k 16 afsar bane ias bihar k 16 afsar bane ias

पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) कैडर में प्रोन्नति मिल गई है। केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (DoPT) ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन अधिकारियों को वर्ष 2025 बैच आवंटित किया गया है। इस फैसले के बाद बिहार प्रशासनिक महकमे में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

जानिए किन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

प्रमोट हुए अधिकारियों में ऐसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, वित्त, ग्रामीण विकास और जनसंपर्क जैसे अहम विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर सचिव बिधु भूषण चौधरी भी इस सूची में शामिल हैं। वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते रहे हैं।

मृनायक दास औरसुरेंद्र राय को भी IAS कैडर में मिली जगह

स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव के रूप में कार्यरत मृनायक दास और विशेष कार्य पदाधिकारी सुरेंद्र राय को भी IAS कैडर में जगह मिली है। दोनों अधिकारी स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, पूर्णिया के डीडीसी अंजनी कुमार, वेजफेड के प्रबंध निदेशक डॉ. गगन, परिवहन विभाग के अपर सचिव कृत्यानंद रंजन और वित्त विभाग के अपर सचिव मो. ईजतबा हुसैन भी प्रमोट हुए अधिकारियों में शामिल हैं।इसके अलावा रजनीश कुमार, मनोरंज कुमार, विकास कुमार, मो. वसीम अहमद, मो. राशिद आलम, इबरार अहमद खान, मनोज कुमार और हेमंत कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों को भी IAS का दर्जा मिला है

बिहार में IAS अधिकारियों केबड़ी संख्या में पद खाली

बिहार में IAS अधिकारियों के कुल 359 स्वीकृत पद हैं। इनमें से वर्तमान में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। 16 नए अधिकारियों के शामिल होने से प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इन अधिकारियों के अनुभव का लाभ राज्य की विकास योजनाओं और जनसेवा से जुड़े कार्यों में मिलेगा।