Hindi News / JEPC की निविदा पर उठे सवाल, 24 कंपनियों में से सिर्फ 3...

JEPC की निविदा पर उठे सवाल, 24 कंपनियों में से सिर्फ 3 तकनीकी रूप से योग्य, 21 को किया गया बाहर

Edited By:  |
Questions raised over JEPC tender; out of 24 companies, only 3 were technically qualified, awarded to 21 Questions raised over JEPC tender; out of 24 companies, only 3 were technically qualified, awarded to 21

  • रांची: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) की मैनपावर रेट कॉन्ट्रैक्ट के तहत एजेंसियों के सूचीबद्धीकरण की निविदा प्रक्रिया विवादों में घिर गई है. टेक्निकल बीड के बाद 24 कंपनियों में से केवल 3 कंपनियों को योग्य घोषित किए जाने पर सवाल खड़े हो गए हैं. एक स्थानीय MSME कंपनी ने पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य परियोजना निदेशक को शिकायत पत्र सौंपा है. दस्तावेजों के अनुसार, टेक्निकल जांच के बाद केवल तीन कंपनियां- Elitefalcons Private Limited, Commando Industrial Security Force और JMD Services Pvt. Ltd. को योग्य पाया गया, जबकि 21 कंपनियों को विभिन्न कारणों से अयोग्य घोषित कर दिया गया.

स्थानीय उद्योगों की अनदेखी का आरोप, निविदा की समीक्षा की मांग

शिकायतकर्ता कंपनी का आरोप है कि निविदा की अंतिम तिथि वाले दिन शुद्धिपत्र जारी कर चयनित एजेंसियों की संख्या 3 से बढ़ाकर 5 कर दी गई थी. इसके बावजूद टेक्निकल बीड में केवल 3 कंपनियों को ही योग्य घोषित किया गया. कंपनी का कहना है कि यदि 5 एजेंसियों का चयन होना था तो अन्य योग्य और स्थानीय कंपनियों को अवसर क्यों नहीं दिया गया. शिकायत में यह भी कहा गया है कि तकनीकी रूप से चयनित तीन कंपनियों में से दो बिहार की हैं, जबकि झारखंड की MSME कंपनी को राज्य की खरीद नीति के तहत मिलने वाली प्राथमिकता का लाभ नहीं दिया गया. शिकायतकर्ता ने पूरी निविदा प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच, तकनीकी मूल्यांकन की समीक्षा और स्थानीय MSME इकाइयों को नियमानुसार प्राथमिकता सुनिश्चित करने की मांग की है.