पूर्व विधान पार्षद अनवर अहमद का इंतकाल : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, राबड़ी देवी एवं तेजस्वी यादव समेत पार्टी के नेताओं ने जताया शोक
पटना :राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातिमी, डॉ. कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सैयद फैसल अली, बिनु यादव,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुधाकर सिंह, संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, डॉ. मो. शमीम अहमद, मो. इसराइल मंसूरी, सुरेश पासवान, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, विधान पार्षद कारी मो. शोहैब, नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. उर्मिला ठाकुर, एजाज अहमद,राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनवर आलम सहित राजद परिवार के नेताओं ने पूर्व विधान पार्षद अनवर अहमद के इंतकाल पर गहरे रंजो-गम का इजहार किया है और कहा कि अल्लाह इन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करे, और अहले खाना को सब्रे जमील अता करे, आमीन सुम्मा आमीन.
नेताओं ने कहा कि सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अनवर साहब के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.





