पूर्व सीएम रघुवर दास ने कांग्रेस पर बोला हमला : कहा- कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाने का किया है काम

Edited By:  |
purwa cm raghuwar das ne congress per bola hamla purwa cm raghuwar das ne congress per bola hamla

जमशेदपुर: रांची में कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रेस वार्ता कर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है.

कांग्रेस पार्टी द्वारा मंगलवार को रांची में संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत गई नेता शामिल होंगे.कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान बचाओ रैली पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी संविधान के बारे में उद्देश्य ना दे तो अच्छा है,किस मुंह से कांग्रेस संविधान के बारे में कहती है,आजाद भारत में 50 से 60 वर्ष शासन के दौरान संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली पार्टी कांग्रेस आज संविधान की बात करती है.पूरा देश जानता है कि सत्ता के लालच में कांग्रेस ने किस तरह 1975 में संविधान संशोधन पर पूरे देश को नजर बंद किया गया था.संविधान बचाने के नाम पर राजनीतिक रोटी सेकने वाले और देश की जनता को भ्रमित करने वाले कांग्रेस का चरित्र जनता ने देख लिया है.कांग्रेस के गठबंधन पार्टी के मंत्री ने कहा मेरे लिए सरियत पहले है.संविधान बाद में है.वैसी स्थिति में भी अब कांग्रेस कह रही है कि संविधान बचाओ अभियान यह दोहरा चरित्र जनता जान रही है.आने वाले दिनों में कांग्रेस मुक्त झारखंड और पूरा देश होगा.

जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट---