पूर्व सीएम नीतीश कुमार पहुंचे जदयू कार्यालय : नेताओं और कार्यकर्ताओं से की बात, पार्टी कार्यालय में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Edited By:
|
Updated :05 May, 2026, 05:44 PM(IST)
पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पार्टी दफ्तर पहुंचे. पार्टी कार्यालय में उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.
पार्टी कार्यालय पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने करीब 10 मिनट तक नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बातचीत की. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उनके इस दौरे को संगठनात्मक सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में पार्टी की रणनीति और कार्यक्रमों को लेकर भी संकेत मिल सकते हैं.
पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट--





