डीसी मंजुनाथ भजंत्री एक्शन में : बेड़ो प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,जनप्रतिधि व ग्रामीणों की समस्या से हुए अवगत
रांची:जिले केउपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने मंगलवार कोबेड़ो प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति की समीक्षा की और कार्यालय में चल रहे कार्यों का जायजा लिया.
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने साप्ताहिक जनता दरबार की व्यवस्था पर भी जानकारी ली और इसे नियमित रूप से संचालित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए.
उपायुक्त ने वर्तमान में चल रहे विभिन्न कार्यों जैसे पीएसआईआर गतिविधि एवं जनगणना कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी योजनाओं एवं अभियानों में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.
मंजुनाथ भजंत्री ने कार्यालय में आये जनप्रतिधि व ग्रामीणों से भी मिले, उनकी समस्याओं से अवगत हुए. इस मौके पर बीडीओ राहुल उरांव, सीओ राज कुंवर सिंह, उपप्रमुख मोदसीर हक, जेएमएम के मुन्ना बड़ाईक व प्रो. करमा उरांव सहित सभी विभाग के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.





