झारखंड बीजेपी का जश्न : पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर आदिवासी का बढ़ाया सम्मान

Edited By:  |
Reported By:
president president

रांची- एनडीए की ओर से पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने से झारखंड बीजेपी आह्लादित है। बीजेपी नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किये जाने पर ढोल,नगाड़ा बजाकर,मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई।नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने कहा कि आज राज्य और देश का जनजाति समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।नेताओं ने कहा कि कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो आदिवासियों के विकास और उनके सम्मान को बढ़ाने केलिये समर्पित है। एक आदिवासी और महिला को भारत के प्रथम नागरिक केलिये उम्मीदवार बनाना ऐतिहासिक कदम है।

नेताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में विरसा मुंडा की जयंती पर अलग झारखंड राज्य का गठन किया। आजादी के अमृत वर्ष में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया। अटल जी की सरकार ने ही आदिवासी मंत्रालय बनाया। नरेंद्र मोदी जी के कैबिनेट में 8 आदिवासी मंत्री बनाये गए हैं। संथाली भाषा को संविधान की 8 वीं अनुसूची में शामिल किया। नेताओं ने कहा कि देश और प्रदेश में आदिवासी के नाम पर अनेक दलों ने राजनीतिक रोटी सेंकी परंतु आदिवासियों के वास्तविक विकास और सम्मान की सच्चे दिल से किसी पार्टी ने प्रयास किये वह बीजेपी ही है।


Copy