देवघर : देश के प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा गुरुवार को देवघर पहुंचे. वे 13 से 20 नवंबर तक विश्व प्रसिद्ध बाबानगरी देवघर प्रवास पर हैं. यहाँ वे कथा कहेंगे.
देवघर पहुंचने पर उन्होंने बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की. बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचने पर मंदिर प्रशासन द्वारा इनका स्वागत किया गया. तीर्थ पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इनका पहले संकल्प कराया गया फिर गर्भगृह ले जाकर विधिवत बाबा बैद्यनाथ का दर्शन और विशेष पूजन कराया गया.
