पुलिस के हाथ लगी नोटों की गड्डी : छापामारी को पहुंची पुलिस, अफीम के साथ मिली लाखों रूपये कैश, जानिए पूरा मामला

Edited By:  |
Reported By:
police ke hath lagi noton ki gaddi police ke hath lagi noton ki gaddi

लातेहार : अफीम पोस्ता के विरूद्ध छापा मारने पहुंची लातेहार पुलिस को छापेमारी के दौरान नोटों की गड्डी हाथ लगी है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 6 Kg अफीम भी बरामद किया है।

मामला लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र का जहां छापेमारी अभियान के तहत छापा मारने पहुंची पुलिस टीम को 6 Kg अफीम के साथ 25.10 लाख रुपये कैश मिले हैं। वहीँ मौके पर अफीम के खरीददारी के लिए मौजूद उमेश यादव को अफीम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान SP अभियान विपुल पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि हेरहंज थानाक्षेत्र के सलैया गांव में पुलिस अधीक्षक को अफीम खरीद बिक्री होने कि सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद मामला दण्डाधिकारी के उपस्थिति पर हेरहंज थानेदार प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में टीम सलैया गांव में गंगा राम की आवास में छापेमारी किया गया।

मौके पर ही खरीददारी के लिए मौजूद उमेश यादव को अफीम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 25 लाख 10 हजार रूपये कैश भी बरामद किया गया।


Copy