SIWAN:-होली मिलने समारोह में कवि और कलाकारों के साथ ही मीडियकर्मियों ने भी जोगीरा गाकर मस्ती की..इस होली मिलना समारोह का आयोजन नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तरफ से सिवान के भगवान पैलेस में किया गया था.

इस होली मिलन समारोह में संगठन से जुड़े सारण प्रमंडल के पत्रकार शामिल हुए। इसके बाद होली का पारंपरिक गीतों से महफिल रंगीन हो गया। इस दौरान संगीत आचार्य रामानुज मिश्रा की टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।


