गढ़वा : मझिआंव नगर पंचायत में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव,बिजली-पानी के लिए तरस रहे लोग

Edited By:  |
gadhwa gadhwa

गढ़वा:जिले के मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विभिन्न वार्डों में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है. इस दौरान हमारी टीम ने नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-3, 4 और 1 का दौरा किया. स्थानीय लोगों ने तमाम तरह के समस्याओं से अवगत कराया.

जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड संख्या-3 और 4 के निवासियों ने बताया कि आज भी इन वार्डों में पक्की सड़क नहीं है. लोग पगडंडी के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं. जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है. जिससे दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा बना रहता है. स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर पंचायत का गठन हुए लगभग 10 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक उनके वार्ड में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ है. आज भी वे मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वर्तमान अध्यक्ष ने जनहित की जगह निजी हित को प्राथमिकता दी है. साथ ही वार्ड में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने की बात कही है. लोगों ने बताया कि करीब दो किलोमीटर दूर से वे पानी लाने को मजबूर है. जिससे महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. निवर्वतमान अध्यक्ष वार्ड का विकास नहीं किए गए है अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मारुत नंदन सोनी ने कहा कि जिस भी वार्ड में वे जा रहे हैं,वहां समस्याओं का अंबार है. उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत क्षेत्र में न तो पेयजल, न साफ-सफाई और न ही सड़क-नाली की समुचित व्यवस्था. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि को पूरे क्षेत्र का विकास करना चाहिए.

जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और अपनी समस्याओं से उम्मीदवार को अवगत कराया. चुनाव नजदीक आते ही नगर पंचायत क्षेत्र में प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है.