Bihar Crime : राघोपुर में रोड शो के दौरान राबड़ी देवी को लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

Edited By:  |
People insulted Rabri Devi during the road show in Raghopur. People insulted Rabri Devi during the road show in Raghopur.

बिहार:-बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राघोपुर सीट एक बार फिर सुर्खियों में है। यह सीट महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव की मानी जाती है। वर्तमान में तेजस्वी यादव राघोपुर से विधायक हैं। यह सीट पर लालू परिवार का कब्जा रहा है। इसी सीट पर तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी विधायक बनी और

लालू प्रसाद यादव भी राघोपुर सीट से चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बने। इसके बाद2015के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव की राजनीति में एंट्री हुई और राजद के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने।2020में उन्होंने दोबारा जीत दर्ज की, लेकिन2025का चुनाव उनके लिए कठिन माना जा रहा है।


तेजस्वी यादव के परिवार के सदस्य उनकी बहन मीसा भारती एवं राबड़ी देवी तेजस्वी यादव के लिए राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में फील्डिंग करने के लिए उतर गई हैं लेकिन राबड़ी देवी को अपने पुत्र तेजस्वी यादव से नाराज लोगों से खड़ी देवी कोखोटी सुनने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार के दिन राबड़ी देवी राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान राबड़ी देवी वहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात भी कर रही थी। इसी बीच एक बुजुर्ग व्यक्ति से मिलने के लिए राबड़ी देवी का काफिला रुका जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति ने राबड़ी देवी को खड़ी खोटी सुनाने लगा।

बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि आप लोग सौतेला बेटा मानते हैं राघोपुर को,तेजस्वी जी भी क्षेत्र में नहीं आते हैं। फिर राबड़ी देवी बोलती है की पूरा बिहार घूमना पड़ता है, तो बुजुर्ग व्यक्ति बोलता है कि अभी ना घूमते हैं। बिहार, बाढ़ में पूरा बिहार में थोड़ी घूमते हैं।, तो पीछे से कोई व्यक्ति बोलता है की डांस करते हैं। राबड़ी देवी का काफिला इतना सुनने के बाद आगे बढ़ गया। बता दे कि पूरे राघोपुर में राबड़ी देवी का कार्यक्रम था।


मतदाताओं में नाराजगी की झलक अब दिखाई देने लगी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी अपने बेटे के समर्थन में रोड शो करने राघोपुर पहुंचीं। रोड शो के दौरान वे स्थानीय लोगों से भी मुलाकात कर रही थीं। इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने राबड़ी देवी से नाराजगी जताई और उन्हें खरी-खोटी सुनाई।