Bihar News : नीतीश के 10वीं बार CM पद की शपथ लेने पर लोगों ने एक साथ मनाई होली और दीवाली

Edited By:  |
People celebrated Holi and Diwali together after Nitish took oath as CM for the 10th time. People celebrated Holi and Diwali together after Nitish took oath as CM for the 10th time.

नालंदा:-नालंदा के लाल नीतीश कुमार के10वीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने की खुशी में उनके पैतृक गांव नालंदा के कल्याण बीघा में एक साथ होली और दीवाली मनाई गई। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।

लोगों ने कहा कि विकास पुरुष नहीं बल्कि नीतीश कुमार महापुरुष हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आज10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से हम सभी गौरवान्वित हैं और उनकी लंबी आयु की कामना कर रहे हैं, ताकि बिहार की बागडोर उनके हाथों में मजबूती से बनी रहे।


बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैतृक गांव नालंदा जिले का कल्याण बीघा है और यहीं से उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई थी। नीतीश कुमार का राजनीतिक करियर हमेशा से उनकी रणनीतिक समझ, सामाजिक समीकरणों को साधने की कला और विकास की राजनीति पर आधारित रहा है।

1970के दशक में छात्र आंदोलन से राजनीति की शुरुआत करने वाले नीतीश कुमार ने लोकसभा से लेकर विधानसभा तक कई बार जनता का प्रतिनिधित्व किया।


उन्होंने रेल मंत्री, कृषि मंत्री से लेकर केंद्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।2005में उन्होंने पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और राज्य में कानून-व्यवस्था सुधार, सड़कों के निर्माण, शिक्षा सुधार और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया।


समय-समय पर राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार गठबंधन बदलने में उनकी रणनीतिक क्षमता और चुनावी गणित की समझ को विशेष रूप से जाना जाता है।


इन्हीं रणनीतियों और जनविश्वास के बल पर आज वह10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने,जो देश की राजनीति में एक उल्लेखनीय रिकॉर्ड है।