पटना मेट्रो परियोजना पर CM सम्राट का बड़ा निर्देश : बोले- 2 जुलाई को मलाही पकड़ी तक मेट्रो विस्तार का किया जाएगा लोकार्पण
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो परियोजना को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि2जुलाई2026को मलाही पकड़ी तक मेट्रो विस्तार का लोकार्पण किया जाएगा.
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. परियोजना के प्रत्येक चरण के लिए स्पष्ट टाइमलाइन तय कर समय पर काम पूरा करने को कहा गया.
उन्होंने विभिन्न निर्माण स्थलों पर एक साथ तेजी से कार्य कराने का निर्देश दिया. ताकि परियोजना तय समय पर पूरी हो सके. साथ ही निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों को कम से कम परेशानी हो,इसके लिए प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने को कहा.
मुख्यमंत्री ने पूरे शहर की यातायात व्यवस्था का अध्ययन कर व्यापक ट्रैफिक योजना बनाने का भी निर्देश दिया. उन्होंने परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग और लगातार समीक्षा पर जोर देते हुए कहा कि पटना मेट्रो राजधानी को आधुनिक,सुरक्षित और विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रदान करेगी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





