पटना में होली मेला का आयोजन : मारवाड़ी महिला शाखा द्वारा आयोजित मेला का अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने किया उद्घाटन

Edited By:  |
patna mai holi mela ka aayojan patna mai holi mela ka aayojan

पटना : मारवाड़ी महिला शाखा द्वारा आयोजित पटना के महाराणा प्रताप भवन में एकदिवसीय होली मेला का आयोजन किया गया. इस मेला का उद्घाटन बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, शिव शंकर निषाद, नीरज जैन, अमर सिंह और अमरजीत सिंह ने किया.

कार्यक्रम मेंअतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले कीशुरुआत की.मेले में महिलाओं द्वारा 40 से अधिक स्टॉल लगाये गये. इसमें होली के फैंसी आइटम के साथ-साथ खाने पीने की चीजें लगे थे. वहीं सोफा कवर सहित ज्वेलरी का सामान भी महिला द्वारा लगाया गया. इसके अध्यक्ष राधिका सराफ और शिवानी द्वारा मेला का आयोजन किया गया है.

मेले में आएलोगोंके लिए एक हीजगहघर की सजावट से लेकरसभी तरह के सामानउपलब्ध थे.महिला उद्यमियों द्वारा संचालित इन स्टॉलोंपर दिन भर ग्राहकों कीकाफीभीड़रही. इससे मेले मेंगजब काउत्साहदेखने को मिला.

आगामीहोली त्योहार कोलेकरमेले में फैंसी और आधुनिक सामानों की विशेष रेंज पेश की गई थी.स्टॉलोंपर होली से संबंधित डिजाइनर ड्रेस,पिचकारी और रंग-गुलाल के साथ-साथ सोफा कवर,बेडशीट और होम डेकोर के आकर्षक सामान मौजूद थे.इसके अलावा,महिलाओं द्वारा तैयार की गई हाथ से बनी और फैंसी ज्वेलरी ने महिलाओं कोखूबआकर्षित किया.

खरीदारी के साथ-साथ मेले में खान-पान का भी विशेषइंतजामकिया गया था.खाने-पीने के स्टॉल पर लोगों ने विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा.मेले का कुशल नेतृत्व मारवाड़ी महिला शाखा की अध्यक्ष राधिका सराफ और शिवानी द्वारा किया गया.उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों का मूल उद्देश्य महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है,ताकि वे अपने हुनर को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बना सकें.

इस मौके पर अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि ऐसे मेले समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और महिलाओं की व्यावसायिक भागीदारी को बढ़ाते हैं. उन्होंने मारवाड़ी महिला शाखा को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि त्योहारों के समय ऐसे सामूहिक प्रयास आपसी मेलजोल को भी बढ़ावा देते हैं. शाम तक चले इस मेले में पटना के विभिन्न इलाकों से लोग परिवार सहित खरीदारी करने पहुंचे.