JHARKHAND NEWS : पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और पत्नी निर्मला देवी पुलिस हिरासत में,समर्थकों में हलचल तेज

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

हजारीबाग: झारखंड के चर्चित राजनीतिक दंपती पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. दोनों नेताओं को एक पुराने मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

जानकारी के अनुसार, संबंधित मामले में पहले से जांच चल रही थी और हालिया घटनाक्रम के बाद पुलिस ने दोनों से विस्तृत पूछताछ करने का फैसला लिया. हिरासत में लिए जाने की खबर फैलते ही उनके समर्थकों में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर एकजुट हो गए.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई कानून के तहत की गई है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है.वहीं, योगेन्द्रसाव और निर्मला देवी के समर्थकों का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है.फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जांच के आधार पर तय की जाएगी.