निकाय चुनाव : चास नगर निगम में मेयर पद के इस प्रत्याशी ने जारी किया एफिडेविट,वादा पूरा नहीं करने पर इस्तीफे का जिक्र
Edited By:
|
Updated :20 Feb, 2026, 10:45 AM(IST)
बोकारो: झारखंड में नगर निकाय चुनाव का काउंटडाउन सुरू हो गया है. ऐसे में अंतिम क्षण में तमाम प्रत्याशी धुआंधार प्रचार कर रहे हैं. इसी क्रम में चास नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी गजेंद्र प्रसाद हिमांशु ने संकल्प पत्र जारी करने के बाद एफिडेविट भी जनता के लिए जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि 17 संकल्प पत्र के वादों में से 10 वादे भी 3 वर्षों तक पूरा नहीं कर सकेंगे तो 3 वर्ष के बाद मेयर पद से इस्तीफा दे देंगे. उनका इस संकल्प पत्र का वादा लोगों के भरोसे को बढ़ा दिया है.
यह एक नए तरीका का संकल्प के बाद एफिडेविट है, जो लोगों के विश्वास को जीतने का एक प्रयास है. मेयर प्रत्याशी गजेंद्र प्रसाद हिमांशु ने कहा कि 5 साल बेमिसाल का नारा देने वाले पूर्व में अगर साफ-सफाई ठीक से नहीं कर पाए तो बेमिसाल का नारा बिल्कुल जुमला ही है.





