पटना में सीएम हाउस में बढ़ी हलचल : अभी-अभी संजय झा, विजय चौधरी एवं मुख्य सचिव पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, जानिए पूरी खबर
पटना: बिहार में नई सरकार को लेकर हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद 14 को या 15 अप्रैल को नई एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण संभव है. जदयू और भाजपा के बीच मंत्रियों की संख्या और 2 उपमुख्यमंत्री के फॉर्मूले पर मंथन जारी है.
सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद पटना में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. ऐसी संभावना है कि वो 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ दे सकते हैं. इसके बाद राज्य में नई सरकार का रास्ता साफ हो जाएगा. इस बदलाव को लेकर शनिवार सुबह से ही बैठकों का दौर जारी है. जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी ने सीएम आवास पहुंचकर नीतीश से भेंट की है. शनिवार को मुख्यमंत्री जदयू नेताओं के साथ नई सरकार में पार्टी की भूमिका,मंत्रियों की संख्या और संभावित चेहरों पर मंथन की है, ऐसी संभावना जताई जा रही है. दूसरी ओर बीजेपी ने भी अपनी बैठक बुलाई है. इसमें नई सरकार के स्वरुप और नेतृत्व को लेकर चर्चा की जाएगी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





