BIG BREAKING : निगरानी विभाग की टीम ने आदापुर थाना के मुंशी को 14 हजार घूस लेते दबोचा
Edited By:
|
Updated :11 Apr, 2026, 02:26 PM(IST)
पूर्वी चंपारण: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदापुर थाना के मुंशी को 14 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पूर्वी चंपारण के आदापुर थाना के मुंशी को 14 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा है. टीम ने जमुनापुर चौक से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये मुंशी हथियार लाइसेंस सत्यापन के नाम पर घूस मांग रहा था. शिकायत के बाद टीम ने जाल बिछाया. जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई हुई है.डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित हुई थी. आरोपी को विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है.
संजय कुमार की रिपोर्ट--





