पटना के बिहटा में बड़ा हादसा : ऑटो और ट्रक में टक्कर होने से 6 लोगों की मौत, 2 घायल
Edited By:
|
Updated :01 Feb, 2026, 11:31 AM(IST)
पटना : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से है जहां बिहटा में ऑटो और ट्रक की टक्कर होने से 6 व्यक्तियों की मौत हो गईजबकि 2 अन्य घायल हो गये.
जानकारी के मुताबिकसभी मनेर दरगाह में उर्स देखकर ऑटो से आरा लौट रहे थे. इसी दौरान लेखनटोला पुल के पास रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ये हादसा हो गया.हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 अन्य घायल हो गये.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सवार सड़क पर जा गिरे और करीब50मीटर तक शव बिखर गए.वहींऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटनाके बाद मौके पर ऑटो सवार के कपड़े,चप्पल और दूसरे सामान सड़क पर बिखरे नजर आए. मृतकों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं.





