Hindi News / यमुना नदी में बेटी को बचाने के क्रम में पिता की भी मौत,बड़ी...

पटना के परिवार के साथ हादसा : यमुना नदी में बेटी को बचाने के क्रम में पिता की भी मौत,बड़ी बेटी बाल-बाल बची

Edited By:  |
patna k pariwar k sath hadsa patna k pariwar k sath hadsa

पटना:हरियाणा के पानीपत में स्थित यमुना नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. पानीपत में जलमाना गांव स्थित कंपनी में काम करने वालेपटना निवासी बाप-बेटी की डूबने से मौत हो गई है.मृतकों की पहचान मनोज कुमार और बेटी कैरा के रूप में हुई है. पूरापरिवार यमुना नदी स्नान करने गए थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ है.नहाने के दौरान छोटी बेटी गहरे पानी में डूबती जा रही थी,बेटी को बचाने के प्रयास में पिता की भी नदी की गहराई में डूबते चले गए. इस दौरानबड़ी बेटी ने भी बचाने की कोशिश की लेकिन, लोगों ने उसे सुरक्षित निकाल लिया.

गोताखोरों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शव बाहर निकाले.घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. इलाके में शोक की लहर है.पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मनोज कुमार पानीपत के जलमाना गांव स्थित एक कंपनी में काम करते थे और परिवार संग वहीं रहते थे. शनिवार को वे परिवार के साथ यमुना स्नान करने गए थे. करीब दो घंटे बाद उनके शव निकाले जा सके.