Hindi News / बिरसा मुंडा जेल में महिला बंदी के साथ यौन उत्पीड़न मामले में उच्चस्तरीय...

बाबूलाल ने सीएम को लिखा पत्र : बिरसा मुंडा जेल में महिला बंदी के साथ यौन उत्पीड़न मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग

Edited By:  |
babulal ne cm ko likha patra babulal ne cm ko likha patra

रांची:बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला बंदी के साथ कथित यौन उत्पीड़न और उसे गर्भवती किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है.अब इस मामले को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

पत्र के माध्यम से बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के काराधीक्षक द्वारा महिला कैदी का यौन शोषण किया गया और वह गर्भवती हो गई. साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कारा महानिरीक्षक ने इस गंभीर आपराधिक मामले को दबाने की कोशिश की और राज्य प्रशासनिक तंत्र की भी इसमें सीधी संलिप्तता रही है.

नेता प्रतिपक्ष ने मामले के मुख्य आरोपी काराधीक्षक और साक्ष्य मिटाने के आरोपों में घिरे कारा महानिरीक्षक को तत्काल सेवामुक्त कर गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह मामला केवल जेल प्रशासन की लापरवाही नहीं बल्कि मानवाधिकारों और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है.