पति की तलाश में बच्चों के साथ भटक रही है पत्नी : देवघर के जलसार में मूर्ति विसर्जन केलिए घर से निकला आनंद अभी तक नहीं लौटा है घर

Edited By:  |
Reported By:
PATI KI TALASH ME MASUM BACCHO KE SAATH BHATAK RAHI HAI MAHILA PATI KI TALASH ME MASUM BACCHO KE SAATH BHATAK RAHI HAI MAHILA

DEVGHAR:- खबर झारखंड के देवघर से है जहां दो बच्चों के साथ एक महिला अपने पति की तलाश में दर-दर भटक रही है पर उसे किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पा रही है।जिला प्रशासन और पुलिस से भी उसे अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है।

दरअसल देवघर के नगर थाना क्षेत्र के जलसार रोड की निवासी है खुशबू देवी का पति आनंद कुमार सिंह शनिवार की शाम में लक्ष्मी मूर्ती का विसर्जन कराने के नाम पर घर से निकला था पर रविवार को सुबह तक नहीं लौट पाई, जिसके बाद अनहोनी की आशंका से परेशान खुशबू इधर-उधर भटक रही है।वह अस्पताल से लेकर थाना तक का चक्कर लगा रही है।

परेशान खुशबू ने नगर थाना में एक आवेदन देकर पति को ढूंढने की गुहार लगाई इसके बाद भी पत्नी का दिल नहीं माना और खुद पति को ढूंढने देवघर सदर अस्पताल आ गई और सदर अस्पताल के सभी वार्ड में घूम-घूम कर पति को ढूंढती रही लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई।मीडिया से बात करते हुए खुशबू ने कहा कि उनके पति ऑटो चालक हैं ।वे शनिवार की शाम को ऑटो चला कर वापस आए और मूर्ति विसर्जन में जा रहा हूं .. कह कर निकल गए लेकिन अब तक वे लौट कर नहीं आ पायें हैं।इसलिए वह अपने पति की तस्वीर लेकर अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ अस्पताल, थाना और विभिन्न मोहल्लों का चक्कर काट रही है लेकिन अब तक इसके पति का सुराग नहीं मिल पाया है।


Copy