भागलपुर : बिहार के भागलपुर स्थित टाउन हॉल परिसदन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर , युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा सहित कई नेता एवं भागलपुर सहित आसपास जिले के हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए. युवा संवाद का मकसद युवाओं को राष्ट्र निर्माण आत्मनिर्भर भारत और सामाजिक जिम्मेदारी की ओर प्रेरित करना रहा. ढोल नगाड़ों के साथ भागलपुर में नेताओं का भव्य स्वागत किया गया.

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा हुए शामिल

आपको बता दें कि हवाई अड्डा से खुली गाड़ी में सवार होकर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे अनुराग ठाकुर एवं विजय सिन्हा ने टाउन हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा हुए शामिल

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम तो यही कहेंगे कांग्रेस के युवराज और लालू के जंगल राज का अब बिहार में कोई स्थान नहीं है. लालू जी के समय में बिहार बीमारू राज्य था. एनडीए की सरकार नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार विकासशील राज्य बना है. जिस बिहार में इमरजेन्सी के खिलाफ सबसे पहिले बिगुल बजा, वहीं पर कांग्रेस और राजद के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के माँ स्व. माता को गाली देते हैं. AI वीडियो निकाल कर अपमानित भी करते हैं. बिहार की जनता इससे पूरी तरह आहत है और बिहार की जनता इसका करारा जवाब आने वाले चुनाव में देगी. महिलाओं का बेटियों का अपमान करने वाले इज्जत आबरू लुटने का काम लालू जी के सरकार में होता था. अब तो स्व. माँ को अपशब्द और गाली देकर अपमानित किया जा रहा है. इससे बडा दुर्भाग्य और क्या होगा. ये बिहार की संस्कृति ऐसी नहीं है. बिहार की जनता इसको कभी स्वीकार नहीं करेगी. बिहार की जनता प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो इतना काम बिहार के लिये किया है. उसके बदले में राजद और कांग्रेस के नेताओं के द्वारा निकाली गयी उनके माँ को गाली उसका अपमान को बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगा. उसका मुंहतोड जबाव देगी. राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव के वोट अधिकार यात्रा के पूरे बिहार का यात्रा 16 दिनों में पूरा करने पर भी तंज कसते हुए कहा कि नीतीश जी के सरकार में 16 दिनों में यह यात्रा संभव हो सका. अगर राजद की सरकार रहती तो यह यात्रा चार महीना में भी खत्म होती. पता क्योंकि नीतीश सरकार में विकास की गंगा बह रही है. हर तरह रोड बढिया है. इसलिए 16 दिनो में पूरे बिहार की यात्रा पूरा हो सका.

भागलपुर से रवि आर्यन की रिपोर्ट--