पाकुड़: मंत्री आलमगीर आलम ने पाकुड़ में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अंतर्गत33/11KVका फरसा में विद्युत शक्ति उपकेंद्र का शिलान्यास किया. विद्युत शक्ति उपकेंद्र करीब3करोड़ की लागत से बनने वाली है. इसका निर्माण कार्य करीब9माह में पूरा करने का लक्ष्य है.

इधर बीते दिन गंधाईपुर गांव में अग्निकांड में पीड़ितों के आशियाना जलकर खत्म हो जाने से बेघर की समस्या को लेकर मंत्री ने अम्बेडकर आवास के तहत 28 अग्निपीड़ितों को स्वीकृति पत्र का वितरण भी किया. साथ ही 8 सखी मंडलों को बैंक क्रेडिट लिंकेज को लेकर 12 लाख की राशि का चेक वितरण किया. इसके अलावे 6 सखी मंडल को सामुदायिक निवेश निधि को लेकर 3 लाख राशि चेक का वितरण एवं मनरेगा अंतर्गत 4 सखी मंडलों के दीदियों को दीदी बाड़ी योजना का स्वीकृति पत्र वितरण किया गया है.