पहली बार खेल के विकास को लेकर वर्कशॉप का आयोजन : मारंग गोमके जयपाल सिंह स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 2 दिवसीय कार्यशाला सह वेबिनार का किया गया उद्घाटन

Edited By:  |
Reported By:
pahli bar khel ke vikas ko lekar workshop ka aayojan pahli bar khel ke vikas ko lekar workshop ka aayojan

रांची : खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड रांची द्वारा राज्य के सभी जिला खेल पदाधिकारियों एवं खेल संघों के चयनित पदाधिकारियों हेतु मारंग गोमके जयपाल सिंह स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में दो दिवसीय कार्यशाला सह वेबिनार का आयोजन किया गया. झारखंड के आईपीएस अधिकारी आरके मल्लिक, मध्य प्रदेश के खेल अधिकारी डॉक्टर हनुमंत सिंह और झारखंड खेल विभाग के निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया.


द चैलेंजस एंड अप्रोच टू इंश्योर गुड गवर्नेंस इन स्पोर्ट्स विषय पर कार्यशाला में राज्य के 20 जिला खेल पदाधिकारी खेल संघों के 16 चयनित पदाधिकारी एवं जेएसएसपीएस के दो पदाधिकारी कुल 38 प्रतिभागी शामिल हुए हैं. झारखंड में पहली बार खेल के विकास को लेकर वर्कशॉप का आयोजन किया गया है. इसमें वेबिनार के माध्यम से भारत के कई राज्यों के खेल अधिकारी और दुनिया के कई देशों के खेल एक्सपर्ट भी जुड़ेंगे. इस कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने खेल से जुड़े अधिकारी और संघ के पदाधिकारियों से अनुशासित रहते हुए पारदर्शी तरीके से खेल को आगे बढ़ाने की बात कही.


Copy