Odisha Train Accident :ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद रेल सुरक्षा को लेकर चारों तरफ गंभीर बहस छिड़ी हुई है। इस बीच बिहार-यूपी की मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ ने अपने गीतों के जरिए एकबार फिर मोदी सरकार पर तीखा तंज कसा है।

नेहा सिंह राठौड़ ने कसा तंज

अक्सर मोदी सरकार पर हमलावर होने वाली नेहा सिंह राठौड़ ने इसके पहले नये संसद भवन, सेंगोल और पहलवानों के साथ हो रही नाइंसाफी के मसले पर चुटकी ली थी और गाने के जरिए वार किया था। इस मर्तबा नेहा सिंह राठौड़ ने बालासोर हादसे पर गाने के जरिए सवाल खड़े किए हैं।

नेहा के गाने को लोग कर रहे पसंद

नेहा सिंह राठौड़ द्वारा गाए जाने वाले गाने के बोल है - कवच ना रहे ट्रेन में, दुर्घटना भइल भारी' । फिलहाल लोगों ने नेहा सिंह राठौड़ के इस गाने को खूब पसंद किया है। दो दिनों में ही इसे 8 हजार से अधिक लाइक मिल गये हैं । नेहा सिंह राठौड़ ने इस गाने के जरिए रेल सुरक्षा का मुद्दा उठाया है और ट्रेनों में कवच ना लगाने के मुद्दे पर तंज कसा है।

रेल हादसे के बाद नेहा सिंह राठौड़ का मोदी सरकार पर तंज, कहा : कवच ना रहे ट्रेन में, दुर्घटना भइल भारी..

हादसे में अबतक 288 की मौत

गौरतलब है कि बालासोर ट्रेन हादसे में अबतक 288 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार के 39 लोग काल के गाल में समा चुके हैं। वहीं, अब भी 21 लोग लापता हैं। साथ ही 47 यात्री जख्मी हैं।