BREAKING NEWS : पीएम मोदी और उनकी मां को अपशब्द कहने पर भड़के नित्यानंद राय,बोले- हम नहीं सुधरेंगे, राहुल-तेजस्वी ने खाई कसम

Edited By:  |
Nityanand Rai got angry on using abusive language against PM Modi and his mother, said- we will not improve, Rahul-Tejaswi took an oath Nityanand Rai got angry on using abusive language against PM Modi and his mother, said- we will not improve, Rahul-Tejaswi took an oath

पटना:-केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बिहार कांग्रेस के द्वाराAIजेनरेटेड वीडियो के जरिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पूजनीय माता जी को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और राजद ने फैसला कर लिया है कि हम नहीं सुधरेंगे.. लेकिन मैं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को बता देना चाहता हूं कि बिहार की जनता ने पहले भी आपको सुधारा है और इस बार भी आपको सुधारने जा रही है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने सीधा-सीधा आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के कहने पर देश के प्रधानमंत्री और उनके पूजनीय माता जी को बार-बार अपमानित किया जा रहा है.. इससे पहले घुसपैठियों बचाओ यात्रा के दौरान गाली गलौज किया गया जिसको लेकर बिहार की जनता में आक्रोश है और जब इतने से भी मन नहीं भरा तो एक बार फिर से प्रधानमंत्री और उनके माता जी को अपमानित करने का काम दोबारा किया गया है। साफ है कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा है जिसका जवाब बिहार की 14 करोड़ जनता देगी।

बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार की जनता अच्छे-अच्छे लोगों के गरुड़ को तोड़ देती है .. राहुल गांधी अगर इतिहास को नहीं भूले हैं तो याद कीजिए कि किस तरह बिहार की जनता ने इमरजेंसी के खिलाफ जननायक जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में बिहार से शुरू हुआ जन आंदोलन पूरे देश का आंदोलन बन गया था और कांग्रेस की सत्ता को उखाड़ फेका गया था।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सीधे-सीधे तेजस्वी यादव को आरोपित करते हुए कहा कि बिहार के लोगों को गाली दिलवाने का काम तेजस्वी यादव कर रहे हैं। अगर बिहार के लोगों के प्रति तेजस्वी यादव में थोड़ा भी मान,सम्मान और मर्यादा होता तो केरल कांग्रेस ने जिस तरह बिहार के लोगों को गाली देने का काम किया था। उसी दिन तेजस्वी यादव को कांग्रेस के साथ अपने गठबंधन को तोड़ लेना चाहिए था लेकिन ऐसा ना करके तेजस्वी यादव ने यह दिखा दिया कि बिहार कमान सम्मान उनके लिए कोई मायने नहीं रखता। हकीकत यह है कि बिहारियों को अपमानित करने का ठेका तेजस्वी यादव ने ही ले रखा है और राहुल गांधी,तेजस्वी यादव के मोहरे है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा की बिहार के 14 करोड लोगों को बार-बार अपमानित करने का अंजाम अच्छा नहीं होगा। तेजस्वी यादव जी आपके संस्कार में गाली गलौज,परिवारवाद और गुंडाराज है लेकिन एनडीए के संस्कार में बिहार का विकास है ताकि विकसित बिहार का संकल्प हकीकत बन सके।