BIHAR NEWS : बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान मामा भांजे की मौत, पानी भरे गड्ढे में डूबने से हुआ हादसा


आरा:-भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दूध घाट गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से मामा - भांजे की मौत हो गई। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार मृतकों में दुघघाट गांव के निवासी हरेन्द्र बिंद के14वर्षीय पुत्र सोनू कुमार हैं। जबकि दूसरा लालबाबू बिंद का12वर्षीय पुत्र विजय कुमार हैं।घटना की जानकारी देते हुए लालबाबू बंद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब ग्यारह बजे दोनों धान की खेत की ओर गया था। जहां दोनों बाढ़ के पानी में स्नान करने लगा। नहाने के दौरान दोनों गढ्ढे में भरे गहरे पानी में चला गया। जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा दिया गया।
स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन डूबने के बाद दोनों ही पानी से बाहर नहीं आये। दोनों बालकों का काफी देर तक खोज बीन किया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों कि बॉडी गढ्ढे से बाहर निकली। जिसके बाद परिजन स्थानीय लोगों कि मदद से आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टर ने दोनों मृत घोषित कर दिया।हरेन्द्र बिंद (मृतक सोनू के पिता) मूल रूप से हिरखी पिपरा के रहने वाले है। फिहलाल कुछ वर्षों से परिवार के साथ अपने ससुराल दुघघाट में ही रहते हैं। वहीं घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय थाना को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना सदर अस्पताल पहुंची और कागजी कार्रवाई के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया गया।
आरा से विवेक कुमार की रिपोर्ट