नीतीश कैबिनेट विस्तार में फंसा पेंच! : जीतन राम मांझी का दावा, कहा : महागठबंधन में फूट, CM नीतीश पर किया जोरदार प्रहार

Edited By:  |
Reported By:
NITISH CABINET EXPANSION KO LEKAR JEETAN RAM MANJHI KA BADA DAWA NITISH CABINET EXPANSION KO LEKAR JEETAN RAM MANJHI KA BADA DAWA

SUPAUL :बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और 'हम' संरक्षक जीतन राम मांझी ने नीतीश कैबिनेट के विस्तार में हो रही देरी पर बड़ा बयान दिया है और महागठबंधन में पेंच फंसने की आशंका जतायी है।


कैबिनेट विस्तार में फंसा पेंच!

सुपौल में मीडिया से मुखातिब होते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार में हो रही देरी से लगता है कि कहीं न कहीं कोई अड़चन है। जीतन राम मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि जब संतोष सुमन ने इस्तीफा दिया तो अगले ही दिन रत्नेश सदा को मंत्री बना दिया गया लेकिन अब कैबिनेट विस्तार की बातें कई दिनों से हो रही हैं लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा है। आखिर मसला क्या है?

महागठबंधन की सरकार में जब कैबिनेट विस्तार की बात सामने आती है तो नीतीश कुमार कभी लालू प्रसाद से मिलते हैं तो कभी विजय चौधरी से। लगता है कि कहीं न कहीं कोई अड़चन है।

मांझी ने जतायी फूट की आशंका

जीतन राम मांझी ने महागठबंधन में फूट की आशंका जतायी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन आज नहीं तो कल जरूर टूटेगा और फिर सभी अलग हो जाएंगे।

जीतन राम मांझी ने ये भी कहा कि जब तक सरकार में स्थायित्व नहीं होगा, तबतक जनता खुश नहीं रह सकती। उन्होंने नीतीश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि काम-धाम कुछ नहीं होता है, रोज तिकड़मबाजी हो रही है।


नीतीश अपनाते हैं दोहरा मापदंड

जीतन राम मांझी ने कहा कि वे मणिपुर की घटना का जिक्र तो करते हैं लेकिन बिहार के बेगूसराय कांड को भूल जाते हैं। बेगूसराय की घटना पर उनके मुंह से कुछ भी नहीं निकलता है। नीतीश कुमार हमेशा दोहरा मापदंड अपनाते हैं। महिलाओं की सुरक्षा बेहद जरूरी है। अगर इस तरह की घटना कहीं भी हो रही है तो उसकी वे घोर निंदा करते हैं।


Copy