JHARKHAND NEWS : 7 मार्च को SIR विषय पर प्रशिक्षण बैठक में शामिल होने झारखंड भाजपा के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली होंगे रवाना
रांची : नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में 7 मार्च को एसआइआर विषय पर महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण बैठक आयोजित की जाएगी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर झारखंड से छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस शिविर में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होंगे.
बैठक में शामिल होने के लिए इस टोली में जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार को भी स्थान दिया गया है. झारखंड से इस विशेष प्रशिक्षण में पूर्व विधायक भानुप्रताप शाही,पूर्व विधायक अमित मंडल,प्रदेश मंत्री सरोज सिंह,प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह,दिनेश कुमार और रांची के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह भाग लेंगे.
पार्टी सूत्रों के अनुसार,इस शिविर का मुख्य उद्देश्य एसआइआर विषय पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करना और संगठनात्मक स्तर पर व्यापक रणनीति बनाना है. प्रशिक्षण के माध्यम से नेताओं को आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी और तकनीक आधारित ढंग से संचालित करने के गुर सिखाए जाएंगे. संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीतियों के लिहाज से इस राष्ट्रीय बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
रांची से राजेश पाठक की रिपोर्ट--





