BIG NEWS : रांची के बुंडू में विद्युत करंट की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत, घटना से सनसनी

Edited By:  |
big news big news

रांची:बड़ी खबर रांची से है जहांबुंडू थाना इलाके में करंट लगने से 2 युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बताया जा रहा है कि रांची के बुंडू थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. लोगों का कहना है कि अचानक बिजली के संपर्क में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी जान चली गई. घटना की सूचना मिलते ही बुंडू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला. लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है. लोगों का कहना है कि इलाके में कई जगहों पर बिजली के तार और उपकरण खराब हालत में हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. वहीं इस घटना के बाद बिजली विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे.

रांची से नैयर की रिपोर्ट--