Hindi News / बांका में चांदन प्रखंड के सीओ रविकांत कुमार को 20 हजार घूस लेते...

निगरानी विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई : बांका में चांदन प्रखंड के सीओ रविकांत कुमार को 20 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

Edited By:  |
nigrani vibhag ki team ne ki badi karrawai nigrani vibhag ki team ne ki badi karrawai

बांका : बड़ी खबर बिहार के बांका से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने जिले के चांदन प्रखंड के अंचलाधिकारी (CO )रविकांत कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है.

बताया जा रहा है कि चांदन प्रखंड के सियाराम कुमार से जमीन को कब्जा दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये सीओ द्वारा घूस मांगी जा रही थी. इसके बाद इसकी शिकायत निगरानी कार्यालय पटना को दी गई. घूस मांगने की शिकायत की मिलने की सूचना के सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने सीओ को बुधवार को बीस हजार घूस लेते गिरफ्तार किया है.

बांका से खगेंद्र शर्मा की रिपोर्ट-