Hindi News / रांची के कोतवाली थाना के पीछे पानी की टंकी गिरी, 2 मजदूरों के...

BIG BREAKING : रांची के कोतवाली थाना के पीछे पानी की टंकी गिरी, 2 मजदूरों के दबे होने की आशंका, राहत एवं बचाव कार्य शुरु

Edited By:  |
big breaking big breaking

रांची : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से है जहां कोतवाली थाना के पीछे बुधवार को पुरानी और जर्जर पानी की टंकी अचानक गिर गई. टंकी गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद मलबे में 2 मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. मलबा हटाने के लिए जेसीबी को मौके पर बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि पानी की यह पुरानी टंकी काफी जर्जर स्थिति में थी. अचानक टंकी के गिरने से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में मलबा हटाने का काम जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मलबे में कोई मजदूर दबा है या नहीं.

रांची से नैयर की रिपोर्ट--