बिहार में हाई अलर्ट : सम्राट चौधरी ने वाल्मीकिनगर गंडक बराज का किया निरीक्षण,नेपाल की स्थिति का भी लिया जायजा
बगहा: नेपाल में त्रिशूली नदी के बांध टूटने के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी है. संभावित जलस्तर वृद्धि को देखते हुए प्रशासन और जल संसाधन विभाग पूरी तरह सतर्क है. इसी बीच आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वाल्मीकिनगर गंडक बराज का निरीक्षण किया और नेपाल की स्थिति का जायजा लिया.
अधिकारियों को सीएम का जरूरी निर्देश
मुख्यमंत्री ने गंडक बराज की सुरक्षा व्यवस्था और जलस्तर की स्थिति की जानकारी ली.अधिकारियों के साथ बराज और तटबंधों का हवाई सर्वेक्षण भी किया गया.नेपाल से आने वाले पानी और संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। अधिकारियों को तटबंधों की सुरक्षा और निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. फिलहाल प्रशासन की नजर गंडक नदी के जलस्तर और तटबंधों पर बनी हुई है। लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है.





