Hindi News / रांची में 3.95 लाख के खातों में पहुंची 98.92 करोड़ की मंईयां सम्मान...

रक्षाबंधन से पहले बहनों को सरकार का तोहफा : रांची में 3.95 लाख के खातों में पहुंची 98.92 करोड़ की मंईयां सम्मान राशि

Edited By:  |
rakshabandhan se pehle bahno ko sarkar ka tohfa rakshabandhan se pehle bahno ko sarkar ka tohfa

रांची: रक्षाबंधन से पहले हेमंत सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगस्त माह की सम्मान राशि का तोहफा दिया है.जिले के 3,95,692 लाभुकों के बैंक खातों में 2,500 की सम्मान राशि आधार बेस्ड डीबीटी के माध्यम से भेजी गयी है. इसके लिए सरकार की ओर से कुल 98.92 करोड़ का भुगतान किया गया है.

जिला प्रशासन के अनुसार,रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में योजना के पात्र लाभुकों के खातों में राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गयी है. राशि मिलने से रक्षाबंधन से पहले बड़ी संख्या में महिलाओं को आर्थिक राहत मिली है.

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे और कोई भी पात्र लाभुक योजना के लाभ से वंचित न रहे.

उन्होंने कहा कि लाभुकों को भुगतान की प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जा रही है. संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये हैं.

कहां कितने लाभुकों को मिला लाभ

अनगड़ा में 16,796, अरगोड़ा शहरी क्षेत्र में 13,406, बेड़ो में 20,620, बुंडू में 8,591, बुंडू नगर पंचायत में 3,566, बुढ़मू में 17,841, चान्हों में 19,374, हेहल शहरी क्षेत्र में 16,376, कांके में 31,620, कांके शहरी क्षेत्र में 1,290, खलारी में 9,632, लापुंग में 11,866, मांडर में 23,008, नगड़ी में 18,345, नगड़ी शहरी क्षेत्र में 8,244, नामकुम में 18,071, नामकुम शहरी क्षेत्र में 9,571, ओरमांझी में 17,898, राहे में 9,551, रातू में 20,427, सिल्ली में 21,335, सोनाहातू में 13,114, तमाड़ में 18,832, टाउन अर्बन में 26,042, इटकी में 10,152 और बड़गाईं शहरी क्षेत्र में 10,124 लाभुकों को योजना का लाभ मिला है.